Headlines

मुख्यमंत्री गहलोत का जलदाय मंत्री महेश जोशी ने जताया आभार

महेश जोशी

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सोमवार को वित एवं विनयोग विधेयक पर चर्चा के जवाब के दौरान जनता जल योजनाओं को सुचारू संचालन के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को देने की घोषणा सहित कई अहम घोषणाओं के लिए जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने उनका आभार जताया है।

डॉ. जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेश की जनता के लिए राहतों का पिटारा खोला है। जनता जल योजनाएं जो अब तक पंचायतों के अधीन संचालित हो रही है, का पीएचईडी द्वारा बेहतर तरीके से संचालन करते हुए जनता को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नई पेंशन स्कीम की कटौतियों को आगामी माह से समाप्त करते हुए पूर्व के जमा पैसों के बारे में घोषणा से कर्मचारी कल्याण के लिए सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को उजागर किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जयपुर के चारदीवारी एवं अन्य क्षेत्रों में जर्जर पेयजल पाइपलाइनों तथा उपभोक्ता जल कनेक्शन बदलने एवं संवर्द्धन के लिए 283 करोड़ रुपये व्यय करने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही हवामहल के नजदीक नालों को ढकने के कार्य के लिए डीपीआर तैयार कराने की पहल भी सराहनीय कदम है।

डॉ. जोशी ने मुख्यमंत्री का जयपुर के आराध्य गोविंददेव जी मंदिर के आने-जाने के रास्तों में श्रद्धालुओं तथा ईदगाह में नमाजियों के लिए जन सुविधाओं का विस्तार एवं सौंद्रयीकरण के लिए 30 करोड़ रुपये, गंगापोल क्षेत्र में बालिका विद्यालय तथा भट्टा बस्ती में डिस्पेंसरी की घोषणाओं के लिए भी क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *