Headlines

मेघालय राज्यपाल मलिक ने पीएम मोदी पर साधा निशाना : कहा- पीएम मोदी को दिल्ली ने खराब कर दिया

मलिक

सरदार शहर (चूरू) : मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर किसान आंदोलन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने किसानों की मौत हो गई, इसके बाद भी कोई शोक संदेश नहीं आया है। हम मांग लेते हैं तो भिखमंगा समझ लेते हैं। यह सरकार हमारी नहीं है। मोदी गुजरात में थे, तब MSP (मैक्सिमम सपोर्ट प्राइस) पर चिट्‌ठी लिखी थी। अब दिल्ली ने उनको खराब कर दिया। दिल्ली जगह ही ऐसी है। दिल्ली जाने के बाद वह बदल गए। MSP की बातें भूल गए। मैं गवर्नरशिप का पीरियड खत्म होने के बाद पूरे देश में घूमूंगा। किसानों को एकत्रित करूंगा। ताकि आगे हम मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें।

मलिक

जाट विकास संस्थान की ओर से चूरू जिले के सरदारशहर में मंगलवार को जाट जागृति शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल सिंह मलिक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने कार्यक्रम में आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के लिए बोले कि 40 दिन तक सरकार और किसानों के बीच कोई बात नहीं हुई। 400 किसान मर गए। कोई कुतिया भी मर जाती है, तो दिल्ली से प्रधानमंत्री की चिट्‌ठी जाती है। 400 किसानों के लिए कोई शोक संदेश नहीं गया। 65 से 70 प्रतिशत देश में किसान व मजदूर हैं। इनकी कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। जितनी फसल यह पैदा करते हैं , उसके हर साल दाम कम हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *