Headlines

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में लिया वर्चुअल भाग

बेनीवाल

नागौर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल भाग लिया। सांसद बेनीवाल ने विधायक रहते हुए भी विधानसभा में पुरजोर मांग नागौर में सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए उठाई थी और सांसद बनने के बाद प्रयास करके केंद्र के स्तर से मिलने वाली निधि में से 50 करोड़ की राशि नागौर मेडिकल कॉलेज के लिए जारी करवाई थी जिसकी जानकारी वर्ष 2020 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने सांसद को उनके सवाल में भी दी थी।

सांसद बेनीवाल ने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत होने से स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढिकरण होगा और लोगो को मल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सको की भी सेवाएं प्राप्त हो सकेगी। सांसद बेनीवाल ने कहा मेडिकल कॉलेज के लिए और अधिक भूमि व अन्य संसाधनों की पूर्ति के लिए भी केंद्र व राज्य दोनो स्तर पर प्रयास करेंगे। सांसद बेनीवाल ने कहा कि कलक्टर व अतिरिक्त जिला कलक्टर के स्तर से मुझे व्यक्तिगत कार्यक्रम में आने का आमंत्रण तक नही दिया गया और कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी नहीं दी गई। सांसद ने जिला प्रशासन के ऐसे रवैये को लेकर राज्य के मुख्य सचिव से दूरभाष पर शिकायत की।

आवास पर की जन सुनवाई

सांसद बेनीवाल ने अपने नागौर स्थित आवास पर नियमित जन सुनवाई की। सांसद की जन सुनवाई में कई जन समस्याये आई, जिस पर सांसद बेनीवाल ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियो को दूरभाष पर निर्देशित करके समस्याओं का निस्तारण करवाया। मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *