पीलीबंगा। इंदिरा गांधी मैमोरियल पीजी एवं बीएड महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह गुंजन-2022 शुक्रवार को महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि आईएएस नथमल डिडेल जिला कलेक्टर हनुमानगढ़,विशिष्ट अतिथि आरएएस रंजीत कुमार बिजारणिया एसडीएम पीलीबंगा,थानाधिकारी इंद्र कुमार मारवाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष जगजीत सिंह सिद्धू, गौशाला सेवा समिति अध्यक्ष जय भगवान गोयल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षण समिति अध्यक्ष जगदीश सहारण ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने अपने उद्बोधन में नशा उन्मूलन कार्यक्रम मंशा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं व उपस्थित जन को नशा न करने,पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई।कलेक्टर ने कहा कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।कहा कि आप लोगो ने नशा बिक्री के खिलाफ सूचना देकर नशे को समाज से खत्म बीड़ा उठाया हैं वह सराहनीय हैं।
कॉलेज के विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाने के साथ ही समाज में सभी लोगों को नशामुक्त रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए संदेश दिया।एसडीएम रंजीत कुमार ने कहा कि नशा न केवल एक जीवन प्रभावित करता है बल्कि इसका असर पूरे परिवार व समाज पर भी पड़ता है।थानाधिकारी इंद्र कुमार,व्यापार मंडल अध्यक्ष जगजीत सिंह सिद्धू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में इंदिरा गांधी मैमोरियल पीजी एवं बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक व देश भक्ति प्रस्तुतियां पेश की।इससे पूर्व अतिथियों द्वारा कॉलेज में शैक्षणिक स्तर पर अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षण समिति सचिव अशोक गोयल, पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर इंद्राज गोदारा,बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर स्वराज शर्मा सहित व्यापार मंडल,पीलीबंगा शिक्षण समिति,गोशाला सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित मंडी के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे। मंच संचालन व्याख्याता कुंदनलाल चेतवानी ने किया।

