Headlines

विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा ने सामूहिक यज्ञोपवीत और विप्र महाकुंभ को लेकर ग्राम कुपडा में किया जनसंपर्क

विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा की ओर से आगामी 3 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम एवं विप्र महाकुंभ के जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम कुपड़ा में ब्राहमण समाज के नोहरे में बैठक का आयोजन गांव के उपसरपंच कन्हैया लाल जोशी की अध्यक्षता व विप्र संरक्षक मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पंड्या के मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष योगेश जोशी, कार्यक्रम संयोजक ललित कुमार जोशी, बांसवाड़ा तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी, रमेश जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।

अतिथियों का स्वागत बापूलाल जोशी, प्रकाश जोशी, कमला शंकर जोशी, राजेंद्र जोशी, दिनेश जोशी, प्रदीप सेवक, बाबूलाल व्यास, सत्यनारायण जोशी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जयप्रकाश पंड्या ने आगामी कार्यक्रम में आने के लिए गांव में निवासरत समस्त विप्र बंधुओं को आमंत्रण दिया और बताया कि कार्यक्रम में पूर्ण मन से समर्पित भाव से दान देवें। दान कर्म के साथ कमाए हुए पुण्य अर्जन से ही मन को शांति प्राप्त होती है अतः नेक कामों में मुक्त हस्त से दान देना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक ललित कुमार जोशी ने यज्ञोपवीत संबंधी बैठक व्यवस्था, मंडप व्यवस्था, बटुक दौड़ आदि के बारे में विस्तार से बताया।

विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा

जिला अध्यक्ष योगेश जोशी ने सभी व्यवस्थाओं हेतु कार्य समितियां बना दी गई है और अधिक से अधिक युवाओं का उस दिन वहां पर उपस्थित रहकर सभी कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कन्हैया लाल जोशी ने संगठन को आश्वस्त किया कि आगामी 3 अप्रैल का कार्यक्रम भव्य होगा और उसमें ग्राम कुपड़ा से अधिक से अधिक संख्या में लोग सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और सभी प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर दीपक जोशी, राकेश जोशी, जगदीश जोशी, हरीश जोशी, शिवलाल जोशी, नितेश सेवक, नरेश व्यास सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कांतिलाल पंड्या ने किया और आभार इकाई अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने माना। अंत में बांसवाड़ा तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी द्वारा शांति पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *