Headlines

ACB ने GST के एडिशनल कमिश्नर और कई अधिकारियों को 4 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उदयपुर: ACB ने भीलवाड़ा और उदयपुर में कार्रवाई करते हुए कई बड़े अधिकारियों को ट्रैप किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो का भीलवाड़ा में कुछ अधिकारियों के घरों में भी सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे मामले को ACB डीजी बीएल सोनी और ADG दिनेश एमएन मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

GST के अतिरिक्त आयुक्त मोहम्मद हुसैन अंसारी को एसीबी ने रंगे हाथों ट्रैप किया। साथ ही GST भीलवाड़ा के उपायुक्त दिनेश टेलर को भी एसीबी ने ट्रैप किया है। भीलवाड़ा के एक बड़े ट्रांसपोर्टर राजमल अग्रवाल और लक्ष्मण अग्रवाल को भी ACB ने किया पकड़ा है।

4 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB ने इन घूसखोर अधिकारियों को पकड़ा है। रिश्वत देने वाला निलेश अग्रवाल भी ACB के हत्थे चढ़ा है। भीलवाड़ा के कुछ अधिकारियों के घरों पर भी ACB का सर्च ऑपरेशन जारी है। ASP बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में CI रघुवीर शरण ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *