Headlines

भाजयुमो ने तलवार से हमला करने वाले उदयपुर जिलाध्यक्ष को पद से हटाया

उदयपुर: उदयपुर में दो दिन पहले भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष सन्नी पोखरणा ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी और सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु बागड़ी पर हमला कर दिया था। उसके बाद भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने मामले में संज्ञान लेते हुए भाजपा युवा मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है।

भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि घटना सामने आने के बाद फिलहाल पोखरणा को दायित्वमुक्त किया है। अनुशानहीनता को लेकर संगठन में कमेटी ने उन्होंने नोटिस भी जारी किया है। पोखरणा काे लेकर आगे निर्णय पार्टी अपने स्तर पर करेगी। बता दें इससे पहले भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने सन्नी पोखरणा को अपनी हरकत के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि उसपर पोखरणा ने अबतक जवाब नहीं दिया है।

इस कार्रवाई से संगठन ने मैसेज दिया

इधर मसले को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी ने कहा कि इस कार्रवाई से संगठन ने मैसेज दिया है कि आपराधिक प्रवृति के लोग यहां नहीं चल सकते। वहीं हमले में घायल होने वाले हिमांशु बागड़ी को फिलहाल गुजरात के अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। उनके एक हाथ में रॉड डली है। वहीं कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। बता दें कि हमले के बाद पोखरणा सहित 5 लोगों के खिलाफ 11 धाराओं में भूपालपुरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल पोखरणा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *