भरतपुर: श्री हिन्दी साहित्य समिति भरतपुर को सरकारी सरक्षंण प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री आशोक गहलोत ने 5 करोड़ रुपये का अनुदान देने की घोषणा बजट भाषण में की है। इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए हिन्दी साहित्य समिती बचाओ मंच की बैठक समिति परिसर में आयोजित हुई मंच के पदाधिकारियों व उपस्थित साहित्यकारो ने मिठाई बाँट कर हर्ष व्यक्त किया।
श्री हिन्दी साहित्य समिति के अध्यक्ष मोहनवल्लभ शर्मा , हिन्दी साहित्य समिति बचाओ मंच के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर और संजीव गुप्ता का मंच के पदाधिकारियों ने माला पहिना कर मुँह मीठा करा कर बधाई प्रेषित की इस अवसर पर गंगाराम पाराशर ने पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया साथ बाल कल्याण समिति का भी धन्यवाद दिया,साहित्यकार रामबाबू शुक्ल, श्याम सिंह इन्द्रजीत भारद्वाज, दयाचंद पचौरी, अनिल भारद्वाज ,संतोष फौजदार, इन्दुशेखर शर्मा, गोविंद डागुर मदन मोहन शर्मा आदि ने अपने विचारो से हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर मनीष उपाध्याय, , मनोज पोदद्दार, रेणुदीप गॉड,योगेश उपमन,रोहित चौधरी, अमृत भारद्वाज, ताराचन्द चिचाना, देवाशीष भारद्वाज,राजेन्द्र अनुरागी, सी.एस कृष्णन, विपुल शर्मा, अशोक शर्मा, राजीव चौधरी, शत्रुघ्न , रवि मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंच के सदस्य देवाशीष भारद्वाज ने बताया कि पूर्व में समिति के नीलामी प्रकरण को लेकर समिति साभागार में भरतपुर के गणमान्य व्यक्तियों, साहित्यकारों की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें समिति को नीलामी से बचाने की रणनीति पर चर्चा हुई इसके बाद हिन्दी साहित्य समिति बचाओ मंच का गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से गंगाराम पाराशर को मंच का अध्यक्ष नियुक्त किया जिसमे अशोक धाकरे को सचिव ,श्याम सिंह जघीना, इन्द्रजीत भारद्वाज, इन्दुशेखर शर्मा, सौरभ सिंह,देवेंद्र शर्मा,गोविन्द डागुर, मनीष उपाध्याय, देवाशीष भारद्वाज को कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया। मंच के पदाधिकारियों ने भरतपुर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के पास जाकर समिति को नीलामी से बचाने के लिए मंच का सहयोग करने का आग्रह किया।
इसी कड़ी में भरतपुर के निवर्तमान कलेक्टर हिमांशु गुप्ता से भी मुलाकात की जनजागरण के लिए समिति बचाव के लिए भरतपुर शहर में पेम्पलेट वितरित किये व पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह से जयपुर आवास पर जाकर मंच के पदाधिकारियों ने मुलाकात की मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को फोन किया व समिति के बचाब के लिए हरसंभव प्रयास के लिए कहा। मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के प्रयासों के अंतर्गत वर्तमान कलेक्टर आलोक रंजन ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह कुंतल के साथ समिति का निरक्षण किया व जल्दी ही समिति के बचाव का आश्वासन दिया। इसी कड़ी में मंच के पदाधिकारीयो ने भरतपुर महापौर अभिजीत कुमार को भी ज्ञापन सौपा। मंच के अथक परिश्रम व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के प्रयासों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समिती को 5 करोड़ रुपए अनुदान देकर बचा लिया।
