Headlines

8 साल की बच्ची को पागल कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच डाला, 20 टांके लगाने पड़े

kutteewe

राजसमंद। बिस्किट लेने जा रही 8 साल की बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच डाला जिसके चलते सिर में 20 टांके लगाने पड़े । बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया है। कुत्ता पागल बताया जा रहा है। घटना कुंवारिया कस्बे की है।

जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता मुंबई में फर्नीचर का काम करते हैं। 3 महीने से वह गांव में ही रह रहे थे। सोमवार शाम को भाई बहन बिस्किट के लिए लड़ने लगे तो पिता ने बच्ची को 10 रुपए देकर बिस्किट लेने भेजा था। बच्ची उसके अंकल के लड़के के साथ बिस्किट लेने गई थी। दुकान पहुंचने से पहले पागल कुत्ते ने बच्ची पर पीछे से हमला कर दिया। बच्ची चिल्लाकर भागी तो कुत्ते ने सिर में झपट्टा मारा। इससे बच्ची नाली में गिर गई फिर भी कुत्ते नहीं उसे नहीं छोड़ा और उसका सिर बुरी तरह से नोंच डाला।

कुत्ते से बच्ची को छुड़ाकर परिजन उसे कुंवारिया पीएचसी ले गए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बच्ची का इलाज शुरू किया गया। बच्ची के सिर में ज्यादा चोट होने के कारण 20 टांके लगाए गए। रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को उदयपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *