Headlines

तेज रफ्तार स्कूल बस पलटने से 2 बच्चों की मौत,24 से ज्यादा घायल

तेज रफ्तार स्कूल बस पलटने से 2 बच्चों की मौत,24 से ज्यादा घायल

जैसलमेर: जैसलमेर में तेज रफ्तार स्कूल बस संतुलन बिगड़ने से पलटी खा गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के सिर कुचल गए। सड़क पर खून बहने गया। बस के नीचे दबे 24 से ज्यादा स्टूडेंट घायल हो गए। बच्चे और स्कूल बैग इधर-उधर गिर गए। बच्चों की चीख से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बस में 40 स्टूडेंट बैठे थे। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे है। फिलहाल मृतक बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है।

गंभीर घायल बच्चे जोधपुर रेफर

जेतपुरा गांव के पास आज सुबह साढ़े 10 बजे हादसा हुआ। एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल की बस का ड्राइवर बच्चों को लेने गया था। 30-40 बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। बस की तेज स्पीड के कारण जेतपुरा फांटा के पास बस पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार मच गई। वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और बस के नीचे दबे बच्चों को एक-एक कर निकालना शुरू किया, लेकिन तब तक दो बच्चों की मौत हो गई। 24 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। शवों और घायलों को फलसूंड के राजकीय अस्पताल भेजा। गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *