भरतपुर। बृज भूमि कल्याण परिषद के प्रदेश सचिव इन्दुशेखर शर्मा की अनुसंसा पर प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राजपुरोहित की सहमति से प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज ने रणजीत नगर भरतपुर निवासी देवेन्द्र चामड़ को भरतपुर सम्भाग का सम्भाग अध्यक्ष नियुक्त किया। देवेन्द्र चामड़ का माला साफा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर संगठन में स्वागत किया गया प्रदेश महासचिव अनिल भारद्वाज ने देवेंद्र चामड़ को नियुक्ति पत्र सोप कर संगठन की रीति नीति से अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, जिलामहामंत्री नेत्रकमल मुदगल, जिला संयोजक देवाशीष भारद्वाज, शहर उपाध्यक्ष राजीव धानोता, शहर महामन्त्री अतुल मालीपुरा उपस्थित रहे।
देवेन्द्र चामड़ बृज भूमि कल्याण परिषद के भरतपुर सम्भाग अध्यक्ष नियुक्त
