Headlines

ACB ने 30 हजार की रिश्वत लेते हाउसिंग बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ACB ने 30 हजार की रिश्वत लेते हाउसिंग बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

जयपुर: एसीबी ने बुधवार को जयपुर के इंदिरा गांधी नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक प्रशासनिक अधिकारी और कार्यालय सहायक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। प्रशासनिक अधिकारी आरके मीणा और कार्यालय सहायक मोहन सिंह 30 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। आरोपियों ने परिवादी से हाउसिंग बोर्ड से आवंटित मकान की रजिस्ट्री के लिए फाइल रजिस्ट्रार को भेजने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

एसीबी ने बताया कि परिवादी बाबूलाल शर्मा ने राजस्थान आवासन मंडल के दो मकान अजय माथुर व विष्णु शर्मा से खरीदे थे। इन मकानों को बेचने के लिए रजिस्ट्री की जरूरत होती है। इसके एवज में आरोपियों ने बाबूलाल से 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इस संबंध में एसीबी को शिकायत दी जिस पर आज टीम ने सत्यापन कर ट्रैप की कार्रवाई को किया।

डीजी एसीबी बीएल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत आने पर स्पेशल यूनिट प्रथम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह नैन के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जिसके बाद आज ट्रैप की कार्रवाई की गई। आरोपियों के आवास पर भी एसीबी सर्च कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *