भरतपुर : श्री हिन्दी साहित्य समिति बचाओ मंच की ओर से आर्थिक संकट से जूझ रही श्री हिन्दी साहित्य समिति को 50 लाख रुपये अनुदान स्वीकृत कराने के लिए नगर निगम भरतपुर महापौर अभिजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में समिति द्वारा 2 कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान के कारण नीलामी प्रक्रिया का हवाला देते हुए श्री हिन्दी साहित्य समिति के साथ 35 हजार दुर्लभ ग्रन्थो के संरक्षण की गुहार लगाई है। नगर निगम भरतपुर 50 लाख रुपये अनुदान के रूप में स्वीकृत कर समिति को नीलामी से बचा सकता है। ज्ञापन देते समय हिंदी साहित्य समिति बचाओ मंच के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर, अशोक धाकरे, श्याम सिंह जघीना, इन्द्रजीत भारद्वाज, दयाचन्द पचौरी, इन्दुशेखर शर्मा, कमल कांत त्यागी आदि उपस्थित रहे।
श्री हिन्दी साहित्य समिति बचाओ मंच की ओर से अनुदान स्वीकृत कराने के लिए नगर निगम भरतपुर को सौंपा ज्ञापन
