Headlines

मणिपुर विधानसभा चुनाव : आयोग ने तारीखें बदलीं, अब पहले फेज की वोटिंग 28 फरवरी और दूसरे फेज की 5 मार्च को होगी

मणिपुर

नई दिल्ली : मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने गुरुवार को आदेश जारी किया। जानकारी के मुताबिक, मणिपुर में पहले चरण के लिए अब 28 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले यहां पहले चरण का मतदान 27 फरवरी को होना था। इसके अलावा मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान की तारीख को तीन मार्च से बदलकर पांच मार्च कर दिया है।

दरअसल, मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं। इसके नतीजे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनाव के परिणामों के साथ 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। पिछली बार मणिपुर में चार मार्च और आठ मार्च को चुनाव हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *