Headlines

विप्र फाउंडेशन भरतपुर के पदाधिकारियों ने विप्र कल्याण बोर्ड के गठन पर जताया आभार

विप्र फाउंडेशन भरतपुर के पदाधिकारियों ने विप्र कल्याण बोर्ड के गठन पर जताया आभार

भरतपुर: विप्र फाउंडेशन भरतपुर के पदाधिकारियों ने राजस्थान सरकार द्वारा विप्र कल्याण बोर्ड के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पण्डित सुंदर लाल बजाज की बगीची चाँद पोल गेट के बाहर मिठाई बाँट कर हर्ष व्यक्त किया व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जॉन-1 डी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, प्रदेश महामंत्री दयाचन्द पचौरी, प्रदेशाध्यक्ष युवा इन्दुशेखर शर्मा, जिलाध्यक्ष ग्रामीण ताराचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष शहर बृज भूषण पराशर, जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ अनिल भारद्वाज, प्रदेश सचिव युवा कमल कांत त्यागी,जिलाउपाध्यक्ष केदारनाथ पाराशर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारद्वाज, समाजसेवी भगवत कटारा, बाल कल्याण समिती सदस्य मदनमोहन शर्मा, बृजेश शर्मा, मदन मोहन शर्मा, श्रीराम चंदेला आदि उपस्थित रहे।

विप्र फाउंडेशन जोन-1 डी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा ने राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब का परिश्रम आज फलीभूत हुआ है। विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने 1 नवंबर 2018 को जब पहली बार ब्राह्मणों के कल्याण हेतु बोर्ड बनाने की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन राजस्थान के दोनों प्रमुख दलों के अध्यक्षों से मिला और विप्र बोर्ड बनाने की बात को उनके घोषणा पत्र में शामिल करने की लिखित मांग रखी। इ

सके साथ ही विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी से जयपुर में मिले तो काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट से उनके दिल्ली निवास पर जाकर विप्र फाउंडेशन के प्रितिनिधि मंडल ने माँग पत्र सौंपा और बोर्ड बनाने की बात को घोषणा पत्र में शामिल करवाने हेतु आवाज उठाई।

विप्र फाउंडेशन ने ब्राह्मणों की सशक्त आवाज बनकर इस मुहिम की शुरुआत की कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल इस विषय को आज हकीकत में बदलता देखकर लगभग साढ़े तीन साल पुरानी बातें स्मरण हो आयी। निश्चल भाव से सतत प्रयास अवश्य ही सफल होते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विप्र गौरव भाईसाहब महेश जोशी का अनेकानेक आभार। इस सफलता में जिन्होंने भी आहुति प्रदान की उन सभी को साधुवाद। विप्र फाउंडेशन राजस्थान की सभी जिला इकाइयों ने स्मर्ण अनुरोध के रूप में समय समय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपे आज उसका परिणाम हम सब के सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *