जोधपुर : लता मंगेशकर के देहांत के बाद से उनके प्रशंसक अलग-अलग अंदाज से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जोधपुर की कॉफी अनुराधा अरोड़ा आर्टिस्ट ने कॉफी पर लता मंगेशकर की तस्वीर बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अनुराधा ने गर्म कॉफी पर चंद महज 40 सेकेंड में चाकलेट, डार्क कॉफी और एडिबल कलर से लता दीदी की तस्वीर उकेर दी। अनुराधा अरोड़ा इंडिया बुक ऑफ अवॉर्ड व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। टॉप हंड्रेड वुमन आइकन अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। अनुराधा ने बताया कि वह कॉफी पर पोर्ट्रेट शौकिया तौर पर बनाती है।
लॉकडाउन में आया आइडिया
अनुराधा पोर्ट्रेट आर्टिस्ट हैं। ऑयल व पेस्टल आदि पेंटिंग की क्लासेज लेती हैं। लॉकडाउन में फ्री टाइम में कॉफी पर आर्ट का आइडिया आया। अनुराधा ने बताया कि कॉफी पर स्माइल व हार्ट बनाती थी। फिर सोचा कुछ यूनिक बनाया जाए। प्रैक्टिस कर अलग-अलग पोर्ट्रेट बनाने लगी। अपनी इसी कला से उन्होंने सुर कोकिला को श्रद्धांजलि दी।
अनुराधा ने बताया कि वह हर सरफेस पर पेंटिंग करना चाहती है। वे अब अब फेदर पर आर्ट की प्रैक्टिस कर रही है। पिछले 8 सालों से हर वर्ग के लोगों को पेंटिंग सिखा रही हैं। अनुराधा भविष्य में कॉफी का बिजनेस भी करने का सोच रही है।
स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम पर रोड
सिरोही में अहिंसा सर्किल से तीन बत्ती चौराहे तक रोड का नाम स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा। एमएलए संयम लोढ़ा ने नगर परिषद की सोमवार को हुई बैठक में प्रस्ताव रखा।
