Headlines

REET पेपर लीक प्रकरण : शिक्षक ने वीडियो जारी कर कैबिनेट मंत्री की ओर इशारा करते हुए लगाए मिलीभगत के आरोप

REET

उदयपुर : REET पेपर लीक मामले पर भाजपा की ओर से प्रदेशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक सरकारी स्कूल शिक्षक के फेसबुक पोस्ट पर निलंबन सामने आया है। शिक्षक ने बीते दिनों कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया पर गंभीर आरोप लगाए थे। दरअसल मंत्री मालवीया ने बांसवाड़ा में आरोपी शिक्षक के खिलाफ एसपी को परिवाद दिया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने ​शिक्षक को निलंबित कर दिया। निलंबन में विभाग ने इसका कारण बिना सूचना गैर हाजिर होना बताया है।

REET परीक्षा पेपर लीक मामले में कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर आरोप लगाने वाले मोहम्मद असलम मावली तहसील में लेवल 2 के शिक्षक पद पर कार्यरत थे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि निलंबन के दौरान शिक्षक को मुख्यालय भिंडर पंचायत समिति में रखा जाएगा। शिक्षक असलम ने 1 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए दावा किया कि कैबिनेट मंत्री ने 5.50 लाख रुपए मेरिट के पेपर बंटवाए। देर शाम को मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने इस संबंध में बांसवाड़ा एसपी को मान​हानि करने का परिवाद दिया। इसके अगले ही दिन बुधवार को बांसवाड़ा पुलिस ने शिक्षक को मावली के घासा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था।

REET

पूछताछ में शिक्षक असलम का कहना था​ कि यह वीडियो अति उत्साह में पोस्ट कर दिया। शिक्षक की ओर से वीडियो में किए गए दावों पर पुलिस को कोई सबूत नहीं दिए है। मोहम्मद असलम राजस्थान रोजगार महासंघ का प्रदेशाध्यक्ष है। असलम के 2:13 मिनट की वीडियो में स्पष्ट तौर पर किसी नेता या मंत्री का नाम नहीं लिया था। इशारों- इशारों में मंत्री और कई सरकारी अफसरों के नाम शामिल थे। तेजी से वायरल होते वीडियो के बीच देर शाम को कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने बांसवाड़ा एसपी को परिवाद देकर मानहानि की शिकायत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *