शिमला: ‘पद्मश्री‘ से सम्मानित बाबा इकबाल सिंह का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में निधन हो गया। बाबा इकबाल सिंह 96 वर्ष के थे। वे ‘अकाल एकेडमीज’ के संस्थापक थे। उनके करीबी ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और करीब एक महीने से पंजाब के मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। सिंह को शुक्रवार को बारू साहिब लाया गया था और शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर को किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।’’
Pained by the passing away of Baba Iqbal Singh Ji. He will be remembered for his efforts to increase education among youngsters. He tirelessly worked towards furthering social empowerment. My thoughts are with his family and admirers in this sad hour. May Waheguru bless his soul.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2022
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सामान्य और धार्मिक शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों एवं प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
