Headlines

पूर्व विधायक सहित 9 संरक्षक व मेनारिया बनें जनता सेना के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

जनता सेना

भीण्डर। जनता सेना राजस्थान की प्रदेश से लेकर इकाई तक सभी कार्यकारिणीयों को भंग करके नये सिरे से गठन शुरू किया गया है। भीण्डर राजमहल में शुक्रवार को आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय करके 9 सदस्यी संरक्षक मण्डल सहित प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई बैठक में पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से प्रदेश से लेकर इकाई तक की कार्यकारिणी को भंग किया गया।

पूर्व विधायक सहित 9 सदस्य संरक्षक
जनता सेना राजस्थान के संरक्षक मण्डल में वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर सहित 9 सदस्यों को शामिल किया गया है। जिसमें हरि सिंह चौहान कुराबड़, मांगीलाल जोशी उदयपुर, नानालाल जणवा नवानिया, जगदीश वैष्णव कुराबड़, रतनलाल लक्षकार कानोड़, उदय सिंह सारंगदेवोत शीशवी, रुपलाल मेनारिया खरसाण, तुलसीराम मेनारिया मेनार, रणधीर सिंह भीण्डर को शामिल किया गया है।

मेनारिया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
बैठक में पदाधिकारियों ने तय किया कि जब तक संगठन के विधिवत चुनाव सम्पन्न नहीं हो जाते तब तक कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में भूरालाल मेनारिया वाना को जनता सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा युवा जनता सेना प्रदेशाध्यक्ष पद पर रमेश डांगी मोरजाई, महामंत्री पन्नालाल डांगी महाराज की खेड़ी, किसान जनता सेना प्रदेशाध्यक्ष जगदीश जणवा नवानिया, महामंत्री जीवन मेनारिया वाना को मनोनीत किया गया है। वहीं आगामी दिनों में देहात जिला सहित मण्डल के अध्यक्षों की घोषणा की जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *