नागौर : रालोपा संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को आवास पर नियमित जन सुनवाई की। सांसद ने नागौर सहित कई जिलों से आए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कई विषयों पर चर्चा की। सांसद ने लोगो की समस्याओं को भी सुना व समस्याओं के निस्तारण के लिए दूरभाष पर अधिकारीयों को निर्देशित भी किया।
इस अवसर पर कई गांवो के सरपंचों ने सांसद को विकास कार्यों से जुड़े मामले से भी अवगत करवाया। जिस पर सांसद ने कहा की वो जिले के संयुक्त विकास को लेकर संकल्पित है।
