Headlines

घरों में रहस्यमय आग लगने से लोग परेशान, पुलिस की पकड़ में भी नहीं आ रहा ये माजरा क्या है?

whatsapp video 2022 01 21 at 110958 ammoment 1642748686

जालोर। जालोर के काजी गली के 4 घरों में पिछले दो दिनों से रहस्यमयी तरीके से आग लगने की घटना हो रही है। हर 2 घंटों में घर के सामानों में आग के बिना संपर्क में आए रहस्यमयी तरीके से आग लग रही है। प्रशासन ने घर खाली करवाकर घरों का निरीक्षण किया, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि एहतियात के तौर पर इन घरों को खाली करवा दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी आग लगने की घटना लगातार हो रही है।

दरअसल, कुम्हारों का वास स्थित काजी गली में बुधवार सुबह 10 बजे से रहस्यमयी आग लग रही है। आग लगने की घटना 1 घर नहीं मुस्लिम समुदाय के 4 घरों में हो रही थी। लगातार आग लगने की घटना के बाद परिजनों ने घरों का सारा सामान बाहर सड़क पर रखवा दिया। इसके बाद भी घर में आग लगती रही। एएसपी डॉ. अनुकृति उज्जैनियां, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह, तहसीलदार पदमाराम, आयुक्त महिपाल सिंह समेत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।

whatsapp video 2022 01 21 at 110905 ammoment 1642748848

उपखंड अधिकारी चम्पालाल जीनगर ने बताया कि मकान खाली करवाकर परिवार को मुस्लिम मुसाफिर खाना में रुकवाया है और उनके लिए खाने समेत अन्य व्यवस्था की है। मकानों को पुलिस की निगरानी में रखा गया हैं। जानकारों का कहना है कि यह घटना किसी की शरारत या जादूगरी का खेल हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *