अजमेर: जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर एक भीषण हादसा हुआ। हाईवे टोल पर गुरुवार को ट्रक असंतुलित होकर पोल से जा टकराया। ट्रक टोल पर खड़ी गाड़ियों को बचाते हुए पोल में घुस गया। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इस हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादसे के दौरान ट्रक ड्राइवर ने अपनी कूदकर जान बचाई। ट्रक जयपुर से अजमेर की ओर आ रहा था। गनीमत रही कि ट्रक पोल से टकराकर रुक गया, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयपुर की ओर से एक ट्रक तेज गति से ट्रक आ रहा था। टोल पर लेन में एंट्री के लिए उसने ब्रेक लगाया तो रूका नहीं। ड्राइवर को लग गया था कि ब्रेक फेल हो चुकी है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि लेन में दूसरी गाड़ियां और ट्रक-ट्रोला भी खड़े थे। ड्राइवर इन सभी को बचाते हुए लास्ट वाली लेन में ले गया। यहां असंतुलित होते हुए डिवाइडर से टकराने के बाद पोल से जा भिड़ा। टक्कर से पहले ही ड्राइवर ने कूद कर जान बचा ली। ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि पीछे का हिस्सा पलट गया। हादसे के बाद टोल पर हडकंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और हादसे को लेकर पड़ताल में जुटी है।
