Headlines

भरतपुर IG ऑफिस के सामने कॉलेज ग्राउंड में चली सरेआम गोलिया, युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

भरतपुर IG ऑफिस के सामने कॉलेज ग्राउंड में चली सरेआम गोलिया, युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

भरतपुर: IG ऑफिस और संभागीय आयुक्त ऑफिस के सामने कॉलेज ग्राउंड में 4 बदमाशों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी। युवक के चेहरे पर गोली के कई छर्रे लगे हैं। घटना के तुरंत बाद कॉलेज ग्राउंड में मौजूद खिलाड़ी और नौकरी की तैयारी कर रहे युवक घायल को RBM अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज चल रहा है। ये मामला भरतपुर शहर का है।

पुलिस ने बताया कि युवक पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा है। वह रोजाना कॉलेज ग्राउंड में फुटबॉल खेलने के लिए जाता है। शुक्रवार को भी वह फुटबॉल खेलकर कपड़े बदल रहा था। उसके पास और भी लड़के थे, जो कॉलेज ग्राउंड में खेलने और नौकरी की तैयारी के लिए दौड़ लगाने आते हैं।

इतने में चार बदमाश एक बाइक पर आए। बदमाशों न आते ही कॉलेज ग्राउंड में मौजूद युवकों को अपशब्द बोलने लगे। चारों बदमाश किसी निशांत नाम के युवक को ढूंढ रहे थे। उन्होंने गालियां देते हुए निशांत के बारे में पूछा। ग्राउंड में मौजूद युवकों ने कहा- वह यहां नहीं है। इतने में बदमाशों ने हथियार निकाला। हथियार देख ग्राउंड में मौजूद युवक भागे, तभी बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली के छर्रे सीधे जितेश के मुंह पर जा लगे। जितेश घायल होकर जमीन पर गिर गया और बदमाश बाइक से फरार हो गए। जितेश को तुरंत कॉलेज ग्राउंड में मौजूद युवक अस्पताल लेकर पहुंचे।

सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलेज ग्राउंड में मौजूद युवकों ने बदमाशों की बाइक के नंबर नोट कर पुलिस को बताए। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। बदमाशों के फायरिंग करने का मकसद पता नहीं चल पाया है। मथुरा गेट थाना अधिकारी रामनाथ गुर्जर का कहना है की चारों में से एक बदमाश की पहचान कर ली गई है। उसका नाम डैनी है। वह गोपालगढ़ का रहने वाला है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *