Headlines

दुबई एयरपोर्ट पर भारत आ रहे अमीरात के दो एयरप्लेन टकराने से बचे

दुबई एयरपोर्ट पर भारत आ रहे अमीरात के दो एयरप्लेन टकराने से बचे

नई दिल्ली: दुबई एयरपोर्ट पर आज लापरवाही से सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ गई। दरअसल, टेक-ऑफ के दौरान अमीरात के दो विमान एक ही रनवे पर आ गए। हालांकि इनके बीच टक्कर होते-होते रह गई। फ्लाइट नंबर EK-524 (दुबई से हैदराबाद) और EK-568 (दुबई से बेंगलुरु) को रविवार रात करीब 9.30 से 10 बजे के बीच दुबई से टेक-ऑफ करना था।

अमीरात फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार, दोनों फ्लाइट के डिपार्चर टाइम में पांच मिनट का अंतर था। इस मामले की UAE के द एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन सेक्टर (AAIS) ने जांच शुरू की है। एयरलाइन क्रू के खिलाफ भी इंटरनल इन्क्वायरी की जा रही है। भारत के एविएशन वाचडॉग डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCI) ने UAE एविएशन अथॉरिटी से इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट की कॉपी मांगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *