Headlines

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अखंड रामायण पाठ व दूध वितरण

भरतपुर। तेनगुरिया बौना परिवार एवं विप्र फाउंडेशन जोन-1 डी युवा प्रकोष्ठ (राज०) के सँयुक्त तत्वावधान में पण्डित सुंदर लाल बजाज की बगीची मन्दिर वीर सुन्दर हनुमान चाँदपोल गेट बाहर सर्कुलर रोड पर प्रातः अखण्ड रामायण पाठ व साय:काल को दूध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सभी राहगीरो को दूध वितरित किया व उनसे अनुरोध किया कि अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत दारू से नही दूध से करे। इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन जोन-1 डी युवा प्रकोष्ठ राज० के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा , जिलाध्यक्ष ग्रामीण ताराचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष शहर बृजभूषण पाराशर, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, जिलाउपाध्यक्ष केदारनाथ पाराशर, प्रदेश सचिव युवा देवाशीष भारद्वाज,कमल कांत त्यागी,तेनगुरिया परिवार के आचार्य धरणीधर जी, ओम प्रकाश शर्मा,हरि शर्मा,मुकेश शर्मा, महेंद्र शर्मा,भुवनेश् शर्मा,चन्द्र प्रकाश शर्मा,राजू पण्डित,भारत भूषण,उदित शर्मा,आचार्य इन्दुशेखर शर्मा,शिवम,देव,रजत,राहुल,अन्नू,आदित्या,बबलू, रियांश , आर्या आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *