Headlines

रिटर्निंग अधिकारी ने नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के 42 लापरवाह BLO को थमाए नोटिस

रिटर्निंग अधिकारी ने नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के 42 लापरवाह BLO को थमाए नोटिस

राजसमंद: नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के 42 लापरवाह बीएलओ को नोटिस थमाए गए। बीएलओ को मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाने के निर्देश दिए थे। अभियान के दौरान लक्ष्य प्राप्ति के लिए बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वे करने के भी निर्देश दिए थे। टारगेट से कम कार्य करने पर लापरवाह बीएलओ का कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1 नवम्बर से पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाने का कार्यक्रम संचालित हैं। गोयल ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान की 2 दिसंबर तक की प्रगति की समीक्षा करने पर जानकारी में आया कि विधानसभा क्षेत्र के 241 भागों में से 42 भागों के बीएलओ ऐसे हैं, जिन्होंने लक्ष्य से बहुत ही कम आवेदन पत्र ऑनलाइन किए है।

रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक गोयल।
रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक गोयल।

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के प्रति गंभीर नहीं होकर लक्ष्य अनुरूप कार्य संपादित करने में लापरवाही बरतने वाले 42 बीएलओ को कारण बताओ नाटिस जारी कर 3 दिवस में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। सभी बीएलओ को चेतावनी भी दी गई कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अभियान की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए और जिन मतदाताओं की मौत हो चुकी है, उनके नाम मतदता सूची से हटाने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र गुरूड़ा ऐप से ऑनलाइन कर देवें।

गोयल ने कहा कि चेतावनी के बाद भी लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 ग(ग) एवं धारा 32 तथा सीसीए रूल्स 1951 के नियम 17 के तहत आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए निवार्चन आयोग को कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *