Headlines

गृहमंत्री अमित शाह जैसलमेर दौरे पर, तनोट माता के किए दर्शन

गृहमंत्री अमित शाह जैसलमेर दौरे पर , तनोट माता के किए दर्शन

जैसलमेर: गृहमंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर 3:30 बजे तनोट माता मंदिर पहुंच के दर्शन और पूजा अर्चना की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद है। यहां बीएसएफ की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यहां उन्होंने विजय स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित शहीदों को श्रद्धांजी दी। इससे पहले वे दोपहर 2:30 बजे जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। राजस्थान दौरे से पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने दो दिवसीय प्रवास पर वीरभूमि राजस्थान में रहूंगा। आज जैसलमेर में BSF के बॉर्डर आउट पोस्ट पर बहादुर जवानों से मुलाकात करूंगा।

FFwc8U4VIAckfkf e1638614177461

अमित शाह शनिवार की रात सरहद पर ही बिताएंगे। राइजिंग डे परेड के दौरान वे जवानों को संबोधित करेंगे। तनोट माता मंदिर के पास बने हैलीपेड पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस पूरे क्षेत्र को निगरानी में रखा गया है , तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा के बाद वे वहां से हेलिकाॅप्टर द्वारा भारत-पाकिस्तान सरहद की सीमा रोहिताश चौकी के लिए रवाना हो गए। रोहिताश पोस्ट पर वे शाम 6 बजे सरहद पर सनसेट का नजारा देखेंगे।

अमित शाह रोहिताश पोस्ट पर सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और जवानों को संबोधित करेंगे। सैनिक सम्मेलन के बाद रोहेलीपहिताश पोस्ट पर बड़ा खाना का आयोजन होगा। बड़ा खाना में कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन होगा। जवानों के साथ लंबा समय बिताने के बाद वे रोहिताश पोस्ट पर ही रात्रि विश्राम करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *