Headlines

बाइक पर जा रहे परिवार की दर्दनाक मौत

बाइक पर जा रहे परिवार की दर्दनाक मौत

बीकानेर: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। देर रात एक बाइक पर दंपती अपने दो बच्चों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की माैत हो गई, सिर्फ चार साल का बेटा जिंदा बचा है।

दरअसल, चूरू के पास परसनेऊ के एक ही परिवार के चार सदस्य रात 10 बजे बाइक पर राजलदेसर से वापस परसनेऊ लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी। एक्सीडेंट में मंगलाराम नायक, उसकी पत्नी मंजू देवी, 2 वर्षीय पुत्री प्रियंका व 4 वर्षीय पुत्र अनिल घायल हो गए। जिस पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। वही उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने मंगलाराम व उसकी पुत्री प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान मंजू देवी की मौत हो गई। इस हादसे में अनिल बचा है, जिसका इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *