Headlines

बीकानेर और चूरू में वांटेड हिस्ट्रीशीटर ने कांस्टेबल को पीटा, हाथ में फ्रेक्चर

श्रीडूंगरगढ़: जिले के मोमासर में शनिवार देर रात एक बदमाश ने पुलिस कांस्टेबल पर हमला करके घायल कर दिया। कांस्टेबल के एक हाथ में फैक्चर हो गया है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई है। मामला मोमासर बास का है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर और पुलिस आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

बीकानेर और चूरू के कई थानों में वांटेड हिस्ट्रीशीटर भानीनाथ उर्फ भानीड़ा को पिछले दिनों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। भानीड़ा को पता चला कि उसे गिरफ्तार करवाने में राकेश सिद्ध की भूमिका है। राकेश डूंगरगढ़ के मोमासर बास का रहने वाला है। जमानत मिलने के बाद से भानीड़ा कई दिनों से राकेश सिद्ध को ढूंढ रहा था। शनिवार रात उसने राकेश के घर पर हमला कर दिया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बीकानेर और चूरू में वांटेड हिस्ट्रीशीटर ने कांस्टेबल को पीटा, हाथ में फ्रेक्चर
घायल पुलिसकर्मी तेजपाल।

राकेश को अस्पताल लेकर पुलिस बल निकल गया लेकिन एक सिपाही तेजपाल को वहीं छोड़ दिया। उधर, भानीड़ा और उसके साथ वापस आए और फिर से राकेश के घर पर हमला किया। कांस्टेबल तेजपाल ने उन्हें रोकना चाहा तो उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान तेजपाल के हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट लगी। बाद में पुलिस वापस मौके पर पहुंची तब तक ये लोग भाग गए। पुलिस हिस्ट्रीशीटर की को ढूंढ रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *