Headlines

11 साल बाद चौगान स्टेडियम में फिर से सजा तिब्बती मार्केट, डॉ. महेश जोशी ने किया शुभारम्भ

जयपुर। तिब्बती शरणार्थियों की आखिर प्रशासन ने सुन ली। जलदाय मंत्री और हवा महल विधायक महेश जोशी ने तिब्बतियों की चौगान स्टेडियम में मार्केट फिर से लगाने में अहम भूमिका अदा की । डॉ. जोशी ने ही आज इस मार्केट का फीता काटकर शुभारंभ किया। बाजार सज जाने से 11 साल बाद चौगान स्टेडियम में रौनक लौटी है।

11 साल बाद चौगान स्टेडियम में फिर से सजा तिब्बती मार्केट, डॉ.महेश जोशी ने किया शुभारम्भ

आपको बता दे कि तिब्बती शरणार्थियों ने जलदाय मंत्री और हवामहल विधायक डॉ महेश जोशी के समक्ष गुहार लगायी थी। इससे पूर्व दीनानाथ जी की गली में तिब्बती शरणार्थियों को मार्केट लगाने की परमिशन मिली थी। सकरी गली होने के कारण दीनानाथ जी की गली में तिब्बती शरणार्थियों को अपेक्षित आय नहीं हो रही थी।

11 साल बाद चौगान स्टेडियम में फिर से सजा तिब्बती मार्केट, डॉ.महेश जोशी ने किया शुभारम्भ

आखिरकार जलदाय मंत्री और हवामहल विधायक डॉ महेश जोशी के प्रयासों से चौगान स्टेडियम में तिब्बती शरणार्थी मार्केट खुल गया। तिब्बती शरणार्थियों ने डॉ महेश जोशी का आभार जताया। इस अवसर पर तिब्बती महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में डॉ महेश जोशी ने कहा भारत-तिब्बत के सम्बन्धों में और मज़बूती आएगी।

11 साल बाद चौगान स्टेडियम में फिर से सजा तिब्बती मार्केट, डॉ.महेश जोशी ने किया शुभारम्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *