Headlines

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के ओएसडी मनीष व फोटोग्राफर कोरोना संक्रमित

नाथद्वारा। विधानसभाध्यक्ष और नाथद्वारा विधायक डॉ. सीपी जोशी की टीम के दो सदस्य ओएसडी मनीष जोशी और फोटोग्राफर गौरव गहलोत कोरोना पॉजिटिव मिले है। दोनों को आइसोलेट किया गया है। वहीं उनके संपर्क में आए संभावित 40 लोगों के सैंपल लिया गया।

विधानसभाध्यक्ष डॉ. जोशी के ओएसडी मनीष जोशी और फोटोग्राफर गौरव गहलोत जयपुर से 24 नवंबर को नाथद्वारा आए थे। पीए को सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर फोटोग्राफर गौरव और एक अन्य सहित तीनों का सैम्पल लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद दोनों पॉजिटिव पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों के साथ होटल में ठहरे जनप्रतिनिधियों, पार्षद, प्रशासनिक अधिकारियों के भी सैम्पल लिए । पीएमओ डॉ. कैलाश भारद्वाज ने बताया कि 40 सैंपल लिए थे। 15 सैंपल की रिपोर्ट दोपहर तक आ गई। जिसमें से एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *