Headlines

सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता मे हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यो व लोकहित के मुद्दो को लेकर हुई चर्चा

नागौर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता मे शुक्रवार को जिला परिषद सभागार मे जिला विकास एवं निगरानी समिति (दिशा ) की बैठक का आयोजन हुआ | बैठक मे जिले के विकास व केंद्र से जुड़ी कई योजनाओ पर चर्चा हुई वहीं अनियमितताओ के मामले सामने आने पर सांसद ने गहरी नाराजगी जताई तथा संबन्धित अधिकारियो को फटकार भी लगाई ,बैठक मे विभागवार हुई समीक्षा मे सांसद ने कई प्रस्ताव बैठक मे लेकर सक्षम स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।

यह प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए – नागौर जिला मुख्यालाय पर नवीन जीएनएम व बीएससी नर्सिंग  कॉलेज खोलने हेतु जिला स्तर से राज्य स्तर पर प्रस्ताव भेजने,जिला अस्पताल मे अतिरिक्त सोनोग्राफी व सिटी स्केन की मशीन लगाने, भवन रहित संस्थानो के लिए बजट की माँग करने,जर्जर स्कूलो के भ्वन व कमरो के निर्माण के प्रस्ताव बनाकर भेजने,राष्ट्रीय खाध्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत वंचित पात्रो को जोड़ने के प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।

नरेगा कार्यो की जाँच के आदेश

सांसद ने कहा कि 27-07-2021 को तत्कालीन जिला परिषद के सीईओ का तबादला हो गया था तबादला होने के बावजूद तबादला तिथि से लेकर 04 अगस्त 2021 के मध्य 2 सरकारी अवकाश होने के बावजूद अल्प अवधी में 14 पंचायत समितियों में 612 कार्यो के एवज में 72 करोड़ 36 लाख 96 हजार की वितीय स्वीकृतिया जारी कर दी जिसने भारी भ्रष्टाचार की बू आ रही है जिस पर कलेक्टर ने मामले की जाँच करवाने तथा जाँच नही होने तक उक्त अवधी मे स्वीकृत कार्यो को रोकने के निर्देश सीईओ व बीडीओ को दिये।

ओडीएफ व आरओ प्लांट के संचालन को लेकर खड़े किए सवाल

साँसद बेनीवाल ने विगत बैठक मे कई गाँवो को झूठा ऑडीएफ घोषित कर देने का मुद्दा उठाया था जिस पर खींवसर पंचायत समिति के ग्राम गुड़ा-भगवानदास व मुंडवा के असावरी गाँव के सर्वे करवाए गये जिसमे ऑडीएफ घोषित करने के बावजूद कई पात्र परिवार शौचालय विहीन पाए गये जिस पर सांसद ने कहा जब लक्ष्य ही पूरा नही हुआ तो ऑडीएफ किस आधार पर घोषित किया गया जिस पर कलक्टर ने जाँच के निर्देश दिए वहीं जिले मे बंद पड़े आरओ प्लांट को लेकर भी गहराई नाराज़गी जताई ।

इन पर भी हुई चर्चा

सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत समय पर दूसरी व तीसरी किस्त जारी नही करने से जुड़ी शिकायतों तथा वंचित पात्रों को उक्त योजना मे जोड़ने के निर्देश दिए साथ ही स्कूलों व खेल मैदानों के ऊपर से गुजर रही विद्युत की हाई टेंशन लाइनो को शिफ्ट करने व केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विनियन 2010 की अनुपालना में रोड क्रॉसिंग पर 11 केवीए लाइनों में नीचे गार्डिग लगाने के साथ जिले में बढ़ते विद्युत हादसों पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा पेयजल व्यवस्था को लेकर -सांसद ने नहरी पानी से वंचित ढाणियों को जोड़ने को गर्मी से पूर्व फेलियर नलकूपों को दुरस्त करने तथा नवीन नलकुपो के प्रस्ताव लेकर सक्षम स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।

सांसद ने आरक्षित वन क्षेत्र की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त करने तथा वन क्षेत्र को विकसित करने के निर्देश दिए साथ ही खीवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने भी पेयजल ,विधयुतीकरण के कार्यो मे अनियमितताओ सहित कई मुद्दो को लेकर अपनी बात रखी वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे विसंगतियो को लेकर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को फटकार लगाई और कृषि ,ग्रामीण विकास, कौशल विकास सहित कई विभागो के कार्यो को लेकर समीक्षा की तथा कई कमियो मे सुधार करने के निर्देश दिए।

FFH1x9jUUAIIsrw

अंबुजा सीमेंट प्लांट को लेकर

सांसद ने हाल ही मे मुंडवा मे स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट मे हुए हादसे की प्रशासनिक जाँच करवाने तथा उक्त कंपनी मे श्रम क़ानूनो की अवहेलना होने की बात कही जिस पर कलक्टर ने कमेटी बनाकर जाँच की बात कही साथ ही सांसद ने कहा की उक्त कंपनी ने गलत तथ्यो के आधार पर पर्यावरण अनापत्ति ली। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के अधिकारी रहे अनुपस्थिति,नोटिश देने के निर्देश हुए जारी- बैठक मे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के अधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर सांसद ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की जिस पर बैठक मे ज़िम्मेदार अधिकारियो को नोटिश देने की बात पर सहमति बनी वही नागौर मे निर्माणाधीन आरओबी की मंद गति को लेकर सभी लोगो ने गहरी नाराज़गी जताई वहीं सांसद के मनोनीत सदस्य ने बीएल भटाई ने रोड सेफ्टी को लेकर भी कई सवाल खड़े किए।

बैठक मे नागौर जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक,अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर, सभी जिला अधिकारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम,भारतीय कपास निगम भीलवाड़ा के महाप्रबंधक व ईएसआईसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *