Headlines

प्रशिक्षण वर्ग की ओर बहनो को किया शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक रूप से प्रशिक्षित

बहनो

श्रीगंगानगर : विश्व हिंदू परिषद अखिल भारतीय दुर्गा वाहिनी शिक्षिका प्रशिक्षण वर्ग की ओर से कार्तिक शुक्ला अष्टमी से कार्तिक पूर्णिमा 11 से 19 नवंबर 2021 कारसेवक पुरम जानकी घाट परिक्रमा मार्ग अयोध्या में संपन्न हुआ। वर्ग में चित्तौड़ प्रांत के दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति पालक ओम प्रकाश बुलिया व दुर्गा वाहिनी भीलवाड़ा विभाग संयोजिका सीमा पारीक, कोटा जिला संयोजिका शिवानी कुशवाहा, कोटा जिला महाविद्यालय प्रमुख शैलजा सोनी, बूंदी जिला संयोजिका पंकज हाड़ा, चित्तौड़ जिला शारीरिक प्रमुख लोपा मुद्रा बहने वर्ग में उपस्थित रही।

अखिल भारतीय वर्ग में बहनों को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक रूप से तैयार किया गया। बहनों को तलवार चलाना, दंड चलाना, छूरी चलाना, योग व्यायाम सभी प्रशिक्षण दिए गए। बहनों को सेवा, सुरक्षा, संस्कार के बारे में प्रशिक्षित किया गया। पूरे भारत की चयनित बहनों ने इस वर्ग में अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम के समापन पर पूरे अयोध्या में परिक्रमा मार्ग से राम मंदिर तक सभी दुर्गा वाहिनी बहनों द्वारा जय घोष के साथ भव्य शौर्य रैली निकाली गई। अखिल भारतीय वर्ग में प्रशिक्षण लेकर अपने-अपने जिलों वह विभाग में बहनों को प्रशिक्षित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *