बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल से दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। यह इवेंट राजस्थान में सवाई माधोपुर के पॉश सिक्स सेंस लग्जरी होटल में होगा। इस बीच कटरीना और विक्की, जो अभी भी अपने इस खास दिन के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, ने कथित तौर पर अभी तक किसी को भी ऑफीशियल वेडिंग इन्विटेशन नहीं भेजा है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग हैं जो इस लिस्ट में शामिल होने वाले हैं।
कबीर खान से लेकर रोहित शेट्टी तक शामिल होंगे इस वेडिंग में
कटरीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट हैं, इसलिए शादी की खबरें लीक होने से वो थोड़ी परेशान हैं। इंडस्ट्री में कई लोगों को कटरीना और विक्की 7 से 9 दिसंबर तक फ्री रहने के लिए कह रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को बुलाने वाले हैं। इस लिस्ट में अली अब्बास जफर, कबीर खान, करण जौहर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मिनी माथुर और रोहित शेट्टी का नाम शामिल है। इसके अलावा वरुण धवन और नताशा दलाल भी शादी में शामिल हो सकते हैं।
विक्की और कटरीना की टीम पहुंच चुकी है सवाई माधोपुर
हाल ही में रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि होटल द्वारा की गई व्यवस्थाओं को देखने के लिए विक्की और कटरीना की टीम मंगलवार को राजस्थान के जयपुर, राजस्थान में सवाई माधोपुर के पॉश सिक्स सेंस लग्जरी होटल पहुंची। यह टीम दूल्हे की एंट्री और मेहंदी फंक्शन के अरेंजमेंट पर फैसला करेगी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि होटल 7-12 दिसंबर के लिए बुक है और कई इवेंट कंपनियों को यह संभालने के लिए टीम बनाने के लिए कहा गया है।
