Headlines

कश्मीरी पंडित के सेल्समैन को आतंकियों ने मारी गोली

कश्मीरी पंडित के सेल्समैन को आतंकियों ने मारी गोली

श्रीनगर: कश्मीरी पंडित दुकानदार के सेल्समैन को डाउनटाउन इलाके में आतंकियों ने गोली मार दी। कश्मीरी पंडित दुकानदार के सेल्समेन मोहम्मद इब्राहिम को गोली लगी है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे SHMS अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि इब्राहिम डॉ. संदीप मावा की दुकान में सेल्समैन का काम करते थे। डॉ. संदीप मावा एक कश्मीरी पंडित हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबल घटना की जांच कर रहे हैं।

इससे पहले बटमालू इलाके में रविवार की देर शाम आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी आतंकियों का कोई सुराग सुरक्षा एजेंसियो के हाथ नहीं लग सका है। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी ली गई। आसपास के वीडियो फुटेज भी खंगाले गए। पिछले 24 घंटे में आतंकियों के द्वारा किया गया यह दूसरा टारगेट अटैक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *