उदयपुर : आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने दर्जनों गाँवो में रालोपा के उम्मीदवार उदयलाल डांगी के समर्थन में जन सम्पर्क सभाओं को संबोधित किया और बोतल के चिन्ह पर मतदान की अपील की, इस अवसर पर सांसद ने कहा वल्लभनगर की जनता के पास राजनैतिक आजादी पाने का यह सही समय है क्योंकि राजनीति को महलों से निकालकर किसान परिवार के पास लानी है,उन्होंने कहा आजादी के बाद 70 वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो गया। परन्तु वल्लभनगर में विकास कार्यो की उपेक्षा की गई और इस उपेक्षा के कारण यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है।
घोड़ी,ट्रेक्टर व पैदल जन सम्पर्क
सांसद हनुमान बेनीवाल ने बम्बोरा गांव में पैदल जन सम्पर्क किया वहीं कई गांवों में डांगी के साथ ट्रेक्टर चलाकर जन सम्पर्क किया वही ग्रामीणों ने घोड़ी पर भी बैठाया।
यहां किया जन सम्पर्क
आम्बातलाई, मायदा, रावतपुरा, बोरिया, आम्बागुड़ा, सुलावास, बम्बोरा, बोरी, गुडली, आट, बुथेल, रोड़वा, दांतिसर, जगत, वसु, वेला व परमदा आदि गांवों में जन संर्पक सभाओं को संबोधित किया, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भील,प्रदेश प्रवक्ता रोहित गुर्जर,सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रावत,सहित कई जन प्रतिनिधि साथ रहे।


