Headlines

MP के भक्त ने मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ को चांदी की गाय और तुलसी का पौधा किया भेंट

MP के भक्त मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ को चांदी की गाय और तुलसी का पौधा किया भेंट

चित्तौडग़ढ़: चित्तौड़ के श्री सांवलिया धाम में बुधवार को चांदी से बनी दो गाय, छत्र, कटोरी, थाली और तुलसी का पौधा भक्तो द्वारा भेंट किया गया। मध्यप्रदेश से आए 3 भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने के बाद सांवलिया सेठ के चरणों में 1 किलो से ज्यादा चांदी से बना सामान भेंट किया। हालांकि दोनों ने अपनी मनोकामना को गुप्त रखा है।

सांवलिया सेठ के दरबार में मध्यप्रदेश के तीन भक्तों ने भेंट अर्पित की है। जिसमे रतलाम निवासी एक भक्त ने 1 किलो 166 ग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया है। वहीं दूसरे भक्त 172 ग्राम चांदी से निर्मित दो गाय भेंट की है। मध्यप्रदेश से ही आए तीसरे भक्त ने चांदी से निर्मित कटोरी, थाली और तुलसी का पौधा भेंट किया है। हालांकि भक्तों ने अपना नाम और मन्नत को गुप्त रखा है। मंदिर मंडल के सदस्यों ने दोनों को उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।

MP के भक्त मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ को चांदी की गाय और तुलसी का पौधा किया भेंट

अक्टूबर माह में सोने-चांदी के बने कई सामान भेंट
इस महीने अलग-अलग जिलों से आए भक्तों ने सोने-चांदी का कई सामान भेंट किया है। इस महीने मंदिर का दान-पात्र खोला गया था। जिसमें करोड़ों की नकदी के साथ ही चांदी का आईफोन भी निकला था। अक्टूबर में ही टोंक के एक भक्त ने चांदी से बना लैपटॉप भेंट किया था। इससे पहले भक्त ने अपना नाम-पता गुप्त रखकर 265 ग्राम के सोने से बना मुकुट और बांसुरी भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *