नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा नागौर जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग तथा जनसुनवाई में प्राप्त ज्ञापनो के आधार पर विगत महीनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नागौर जिले में विभिन्न स्थानों पर नवीन 33/ 11 केवी ,120 केवी व 220 केवी जीएसएस हेतु स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। जिस पर सीएमओ से जारी निर्देश के बाद ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ उप शासन सचिव ने सांसद हनुमान बेनीवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय के विशिष्ठ सचिव को पत्र भेजकर अवगत करवाया कि सांसद की मांग पर नागौर जिले की खींवसर, मेड़ता, जायल व नागौर विधानसभा क्षेत्र में नवीन जीएसएएस हेतु प्रस्ताव तैयार करवाने के निर्देश जारी कर दिए गए है।
सांसद ने बिरलोका में 132 केवीए अथवा 220 केवीए जीएसएस, दांतिना में 132 केवीए जीएसएस बनाने की मांग की थी जिसकी पत्रावली स्वीकृती हेतु राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड को ऊर्जा विभाग ने भेज दी है वहीं खींवसर विधानसभा के मुंडवा ब्लॉक के ग्राम संखवास में 132 केवी जीएसएस बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने हेतु भी निर्देश जारी कर दिए गए है।
नवीन 33/11 केवीए जीएसएस बनाने की मांग की
सांसद बेनीवाल ने सीएम गहलोत व आरआरवीपीएनल के सीएमडी को लिखे पत्र में खींवसर विधानसभा की माडपुरा पंचायत के ग्राम शिवपुरा, ग्राम पंचायत पिपलिया के गांव सोवो की ढाणी, ग्राम पंचायत पाबूसर, ग्राम पंचायत खटोड़ा के जसनाथपुरा, ग्राम पंचायत भौमासर,ग्राम पंचायत तांतवास के गांव अखासर, ग्राम पंचायत कुड़छी के हनुमानसागर, ग्राम पंचायत बिरलोका के गांव गुलासर,ग्राम पंचायत भौमासर के गांव रामसर में तथा मेडता विधानसभा के ग्राम नेतड़ीया, मोररा, हँसियास, जड़ाऊ कल्ला, बींजाथाल, कलरू, धनापा, रोहिसी व जायल विधानसभा के टाँगला,राजोद व नागौर विधानसभा की ग्राम पंचायत टांकला में स्थित सियागो की ढाणी व सेवड़ी में नवीन 33/11 केवीए जीएसएस बनाने की मांग की।
कई बार उठाया थी मांगे
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा की जिले में विद्युत लॉड को देखते हुए व निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए नवीन जीएसएस बनाने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजे गए थे और उम्मीद है उक्त लोकहित की मांग पर जल्द ही स्वीकृती मिलेगी, गौरतलब है कि सांसद ने विधायक रहते हुए उक्त मांगो को विधानसभा में कई बार उठाया था।
