Headlines

पीलीबंगा थाने की महिला ASI को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार

पीलीबंगा : हनुमानगढ़ के पीलीबंगा थाने में एक महिला ASI को रिश्वत लेते हुए ACB ने गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों श्रीगंगानगर की टीम ने पीलीबंगा थाना में तैनात एएसआई इंद्रा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया।

एसीबी श्रीगंगानगर के डीएसपी भूपेंद्र सोनी ने बताया कि पीलीबंगा थाने में दर्ज महिला से छेड़छाड़ के एक प्रकरण मे FIR लगाने के एवज में एएसआई इंद्रा की ओर से 10 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। इस पर परिवादी ने एसीबी को मामले की सूचना दी। एसीबी की ओर से बुधवार को रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के बाद गुरुवार को एएसआई को रिश्वत की राशि के तौर पर 10 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा गई। एएसआई इंद्रा को थाना परिसर में खुद उसके ही कार्यालय कक्ष में पकड़ा गया। जहां बैठकर वो परिवादियों की सुनवाई करती थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *