मुंबई : अभिनेता सोनू सूद पर इनकम टैक्स की कार्रवाई गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक इन ठिकानों पर IT की टीमों ने लगातार 20 घंटे तक अकाउंट बुक्स, इनकम, खर्च और फाइनेन्शियल रिकॉर्ड्स की जांच की थी। गुरुवार सुबह एक छोटे से ब्रेक के बाद जांच टीम फिर से रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने अभिनेता के घर पर मौजूद उनके परिवार और स्टाफ के लोगों से भी पूछताछ की है। अभिनेता के घर से अधिकारी कुछ फाइलें और कागजात भी अपने साथ ले गए हैं। कोरोना काल में सोनू सूद ने हजारों लोगों की मदद की। इनका एक NGO भी चल रहा है, जिसका नाम ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ है। यह NGO हेल्थकेयर, एजुकेशन, नौकरी और तकनीकी एडवान्समेंट पर काम करता है। IT अधिकारियों यहां भी जाकर जांच की है। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ‘एक रियल एस्टेट सौदे की जांच कर रहा है।’
