Headlines

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देखने एम्स के डॉ विनय बहल जयपुर आये

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देखने एम्स के डॉ विनय बहल जयपुर आये

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देखने एम्स दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉक्टर विनय बहल ने कल मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सुधीर भंडारी के साथ जयपुर में उपचार करने वाली टीम डॉ. राजीव बगरत्ता, डॉ. सोहन शर्मा डॉ. अनूप जैन एवं डॉ. विजय पाठक से भी चर्चा की। डॉ. बहल ने जांच रिपोर्ट्स को देखकर संतुष्टि व्यक्त की एवं SMS की टीम द्वारा समयबद्ध इलाज पर प्रसन्नता जताई।

मुख्यमंत्री ने कहा- डॉक्टर्स की सलाह के अनुरूप मैं फिलहाल कार्य कर रहा हूं एवं आशा है कि मैं शीघ्र ही पूर्व की तरह कार्य प्रारम्भ कर दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *