Headlines

जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, 2 की मौत, 3 घायल

जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, 2 की मौत 3 घायल

टोंक : पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के देशवाली मोहल्ले में रविवार दोपहर दो पक्षों में कहासुनी के बाद उग्र झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों गुट घरों से चाकू-तलवार निकाल एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इलाके में चाकूबाजी का पता चलने पर लोगों में दहशत फैल गई। इस कातिलाना हमले में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उधर, हॉस्पिटल में डॉक्टर करीब एक घंटे विलंब से पहुंचे। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। दो पक्षों का जमीनी विवाद और रुपए का लेनदेन इस झगडे की वजह बताई जा रही है।

चाकू-तलवार बाजी का पता चलने पर मोहल्ले में दहशत

ASP सुभाष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोपहर करीब 11:30 बजे देशवाली मोहल्ले के रहने वाले अब्दुल रहीम और अखलाक पक्ष में कहासुनी हो गई। इसका कारण जमीनी विवाद और रुपए का लेनदेन बताया जा रहा है। दोनों ही पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही मारपीट शुरू हो गई। दोनों गुट के लोग अपने-अपने घरों से चाकू-तलवार लेकर लड़ने पहुंच गए। एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने लगे। चाकूबाजी का पता चलने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने खुद व परिवार को घर में बंद कर लिया।

जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, 2 की मौत 3 घायल

परिजन ले गए अस्पताल

हमले में 5 युवक चाकू व तलवार लगने से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को दूर-दूर किया। इसके बाद परिजन घायलों को बाइक व स्कूटी पर लेकर सआदत अस्पताल पहुंचे। अब्दुल रहीम, निजामुद्दीन, मुश्ताक, रुस्तम और ताहिर को भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अब्दुल रहीम व निजामुद्दीन की मौत हो गई। मुश्ताक, रुस्तम और ताहिर का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *