राजे को छोड़ कटारिया को नेता नहीं मान सकता-भींडर

WhatsApp Image 2021 09 05 at 7.03.32 PM e1630849093588

भीण्डर। वल्लभनगर विधानसभा में उपचुनाव से पहले सरगर्मियां तेज होती जा रही है। सभी राजनीतिक दल अपना दमखम लगाना शुरू कर चूके है। रविवार को खेरोदा में जनता सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व संरक्षक रणधीर सिंह भीण्डर थे। अध्यक्षता देहात जिला अध्यक्ष धर्मराज मियावत ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रूपलाल मेनारिया, भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनिगरा, युवा जनता सेना जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह चौहान, पूर्व उपप्रधान जोगेन्दर पटेल, देवीलाल जाट, खेरोदा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश जैन, वल्लभनगर मण्डल अध्यक्ष पन्ना लाल डांगी, नवानिया मण्डल अध्यक्ष तुलसीराम मेनारिया, नांदवेल मण्डल अध्यक्ष रमेश डांगी, कानोड़ मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र गांधी, भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला भोजावत आदि थे।

भाजपा में शामिल होने का मैने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया, यह कोई साबित कर दे तो राजनीति छोड़ दूं- भीण्डर

खेरोदा सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि मैंने अगर नीचे से लेकर ऊपर तक अगर किसी भी भाजपा नेता को शामिल करने की बात या प्रार्थना पत्र दिया हो तो आज ही राजनीति को छोड़ दूंगा‌। कटारिया ने अब खुलकर बता दिया हैं कि वे मेरा विरोध निजी तौर पर करते है। जिससे साफ हो गया कि बार-बार संघ का नाम से विरोध बताते थे वो ग़लत साबित हो गया है। मेरे भैरोसिंह शेखावत व अटल बिहारी वाजपेयी आदर्श हैं और वसुंधरा राजे मेरी नेता है। अब उनको छोड़ करके कटारिया को मैं नेता नहीं बना सकता। जनता सेना के कार्यकर्ता अन्य सभी दलों से ज्यादा मजबूत और कर्मठ है‌। वल्लभनगर विधानसभा के उपचुनाव कभी भी हो जनता सेना और उसके कार्यकर्ता तैयार है।

WhatsApp Image 2021 09 05 at 7.03.32 PM 1बैठक में जगत मण्डल अध्यक्ष केशर सिंह रूणिजा, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चौधरी, शिव सिंह शक्तावत, पारस नागौरी, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेपाल सिंह राठौड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश डांगी, पूरण धाकड़, जगजीत सिंह चौहान, भगवान सिंह राठौड़, वाणियातलाई मण्डल अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह शक्तावत, रोशन औदिच्य सलूंबर, कानोड़ पार्षद भवानी सिंह चौहान, प्रकाश लक्षकार, कोमल चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *