Headlines

RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल का जलवा: लोगों ने रातभर इंतजार में गुजारी, सुबह 4 बजे सभा में उन्हें सुनकर ही घर लौटे

जोधपुर। RLP के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने पंचायत चुनावों में भी एक नया इतिहास रच डाला। बेनीवाल को सुनने के लिए लोग रातभर तक इंतजार करते रहे। किसी स्टार प्रचारक या किसी फिल्मी हस्ती का सा जलवा नजर आया।
बात जोधपुर जिले के गुड़ा विश्नोइयान की हैं। यहां बेनीवाल को रविवार रात 11 बजे पहुंचना था,लेकिन वे अपने तुफानी चुनाव प्रचार में लेट हो गए। सभा का समय एक घंटे बढ़ाकर रात 12 बजे का किया गया,लेकिन रास्ते में जनसम्पर्क में उमड़ी भीड़ के कारण वे 12 बजे भी नहीं पहुंच पा रहे थे तो बेनीवाल ने गुड़ा विश्नोइयान के लोगो को माफी सहित सभा को स्थगित करने का संदेश भिजवाया,लेकिन लोग अड़ गए और कहा कि वे जिस टाइम भी पहुंचेंगे उन्हें सुनने के लिए बैठे रहेंगे। आखिर बेनीवाल आज सुबह 4.15 बजे गुड़ा विश्नोइयान की सभा में लोगों के बीच पहुंचे। यानी अपने नेता को सुनने के लिए रातभर इंतजार किया और सुबह 4 बजे सभा में बेनीवाल को सुनने के बाद भी लोग अपने घरों को लौटे।

बेनीवाल भी सभा को सम्बोधित करते हुए भावुक हो गए और कहा कि निर्धारित कार्यक्रमों में देरी हो जाने के बाद भी सुबह 4 बजे तक आप सभी ने मेरा इंतजार किया, यहीं अपनापन और स्नेह मेरी ताकत हैं। RLP संयोजक बेनीवाल ने पंचायत राज चुनावों के अंतिम चरण में आज जोधपुर जिले के नंदवान,धुंधाड़ा,कुड़ी भगतासनी व मियासनी ,लूणी आदि स्थानों पर जन-सम्पर्क करके बोतल के चिन्ह पर मतदान की अपील की। सांसद ने अपनी सभाओं में कहा कि भाजपा-कांग्रेस के स्थान पर जनता रालोपा को मौका दे, ताकि जनता की आवाज मजबूती से उठाई जा सके।

E CKYEEVcAY142n

रालोपा जीती तो सकारात्मक संदेश पूरे देश में जाएगा

बेनीवाल ने कहा पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र का मजबूत स्तम्भ है और इन चुनावों में भाजपा-कांग्रेस यदि चुनाव हारती है तो उनके कोई फर्क नही पड़ेगा, लेकिन रालोपा चुनाव जीतती है तो इसका सकारात्मक संदेश देश के किसान वर्ग में जायेगा। इन अवसर पर बेनीवाल ने भाजपा-कांग्रेस की कई नीतियों पर कटाक्ष किये।

E CsJpFUUAQbBnK

राजाराम आश्रम में किये दर्शन 

सांसद ने शिकारपुरा गांव में स्थित राजाराम आश्रम में जाकर दर्शन किये और महंत दयाराम से आशीर्वाद लेकर उनसे धर्म व सामाजिक विषयों से जुड़े कई मामलों पर चर्चा की।RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल का जलवा: लोगों ने रातभर इंतजार में गुजारी, सुबह 4 बजे सभा में उन्हें सुनकर ही घर लौटे

बेनीवाल ने पंचायती राज चुनाव को लेकर चुनावी जन-सम्पर्क तथा तूफानी चुनावी दौरे में आज देर रात जोधपुर जिले के मियासनी गांव में जनसभा को संबोधित किया। बोरानाडा गांव में बच्चों से भी मुलाकात की।

RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल का जलवा: लोगों ने रातभर इंतजार में गुजारी, सुबह 4 बजे सभा में उन्हें सुनकर ही घर लौटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *