Headlines

Sonu Sood से मिलने के लिए एक फैन 1450 KM स्कूटी चलाकर पहुंचे, 69 साल के बुजुर्ग

मुंबई : अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में कई लोगों के लिए फरिश्ता बनकर आए और ना जाने कितने सारे लोगों की जान बचाई। सोनू सूद को दुनिया भर से ढेर सारा प्यार और सम्मान मिलता है उसकी वजह है उनका हेल्पिंग नेचर जिससे उन्होंने सबका दिल जीत रखा है।

सोनू सूद ने कितनो को ना जाने कोरोना काल में संकट की घड़ी से बाहर निकलने में मदद की है। सोनू सूद की सोशल मीडिया और लोगो में उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ी है। सोनू सूद के कई सारे ऐसे क्रेजी फैंस हैं जिनके किस्से आपको समय-समय पर सुनने को मिलते रहते हैं। उसी में से एक किस्सा है जो आपके चेहरे पर मुस्कान तो ला ही देगी साथ ही अचंभित भी कर देगी।

दरअसल 69 साल के आंध्रप्रदेश के एक निवासी सोनू सूद के बहुत बड़े फैन हैं। सोनू सूद से मिलने की ललक ने उन्हें इतना बल दे दिया कि वे स्कूटी से 1450 किलोमीटर की दूरी तय कर के सुपर हीरो सोनू सूद से मिलने पहुंचे।

शख्स का नाम जाग्गम राजू है और वे जग्गामपेटा के रहने वाले हैं। सोनू सूद द्वारा की गई समाज सेवा से प्रभावित होकर वे सोनू के फैन बन गए और एक दिन ऐसे ही उन्होंने मन में निर्णय लिया कि वे सोनू सूद से मिलेंगे। राजू से मिलकर सोनू सूद भी बहुत खुश हुए। फैन के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचाई। इसके बाद उन्होंने फैन के लिए हेल्थ चेकअप की व्यवस्था कराई और शख्स को ट्रेन से वापिस भेजने का प्रबंध किया।

बता दें कि सोनू सूद को ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग मसीहा कह कर बुलाते हैं और कुछ लोग तो उन्हें भगवान की तरह पूजते भी हैं। सोनू सूद आज ब्रैंड नेम बन गए हैं। उनके नाम पर लोग अपनी दुकान का नाम रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *