Headlines

REET महिला परीक्षार्थियों की तरह पुरुषों के परीक्षा केन्द्र भी जिले में ही आंवटित करें सरकार- भीण्डर

उदयपुर। जनता सेना के के संरक्षक एवं वल्लभनगर से पूर्व विधायक रणधीरसिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख अभ्यर्थियों को REET परीक्षा केन्द्र आवंटन महिलाओं की तरह पुरुष अभ्यर्थियों के केन्द्र भी गृह जिले में आंवटित करने का अनुरोध किया है ताकि किसी तरह की असुविधा परीक्षार्थियों को ना हो।

भीण्डर ने मुख्यंमत्री को लिखे पत्र में कहा है कि वर्ष 2018 में फरवी में हुई REET परीक्षा में अभ्यर्थियों को कड़वे अनुभवों से गुजरना पड़ा था। जयपुर-भरतपुर के परीक्षार्थियों को बांसवाड़ा भेज दिया गया था। जो बेरोजगारों के साथ दोहरीमार के साथ दण्डनीय सा प्रतीत हुआ। वर्तमान में मानसून का समय भी है ऐसे में दूरी पर परीक्षा केन्द्र आंवटित होने की स्थिति में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ इन परीक्षार्थियों पर होटल- धर्मशालाआदि में कमरा लेना, यात्री किराया की दोहरी मार के साथ मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ेगा।

REET

उन्होंने कहा कि ये 27 लाख बेरोजगार युवाओं के भविष्य से जुड़ा मामला है अत: प्रवेश पत्र जारी करने से पहले ही सुनिश्चित किया जाए कि अभ्यर्थियों को दूर सेंटर आंवटित कर परेशानी को तो न्योता नहीं दिया जा रहा। भीण्डर ने जिले में ही पुरुष व महिला के परीक्षा केन्द्र आवटित करने की अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि इससे न केवल अभ्यर्थी आर्थिक मार से बचेगा बल्कि यात्रा के कारण होने वाली परेशानी व समय की बर्बादी से बचा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *