Headlines

विधायक पिता विश्वेन्द्र सिंह के खिलाफ बेटे अनिरुद्ध ने की पुलिस में शिकायत

भरतपुर। डीग कुम्हेर विधायक एवं भरतपुर महाराज विश्वेंद्र सिंह और उनके बेटे अनिरुद्ध सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अनिरुद्ध ने इस बार अपने पिता की कोर टीम पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। इसके लिए अनिरुद्ध सिंह ने भरतपुर SP, पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा और डीजी जेल मालिनी अग्रवाल को शिकायती पत्र भेजा है। अनिरुद्ध सिंह ने परिवाद में एक कोर कमेटी का जिक्र किया है।

परिवाद में अनिरुद्ध सिंह ने लिखा है कि… मैं इस पत्र के माध्यम से यह जानकारी देना चाहता हूं कि मेरे पिता डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह की कोर कमेटी के द्वारा मुझे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मैं और मेरे साथ रहने वाली टीम के लिए खतरा साबित हो सकता है। कृपया इस शिकायत पर संज्ञान लें। अगर मुझे कोई भी शारीरिक क्षति होती है तो उसके जिम्मेदार ये लोग होंगे।

विधायक पिता विश्वेन्द्र सिंह के खिलाफ बेटे अनिरुद्ध ने की पुलिस में शिकायत

जांच CO सिटी को

SP देवेंद्र विश्नोई ने कहा की अनिरुद्ध सिंह ने एक शिकायत दी है। इस शिकायत की जांच CO सिटी सतीश वर्मा को दे दी गई है। वही पता लगाएंगे की कोर टीम में कौन-कौन शामिल है।

ये भी पढ़े: अनिरुद्ध सिंह ने पायलट के समझाने पर पिता के खिलाफ ट्वीट को किया डिलीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *