जयपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने निजी स्कूल खोलने समेत कई मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, 26 अगस्त तक सहमति नहीं जताई तो 27 अगस्त को जयपुर के जवाहर सर्किल से हजारों की तादात में निजी स्कूल संचालकों के साथ मुख्यमंत्री निवास के लिए कूच किया जाएगा। यदि कूच के बावजूद भी बात नहीं बनी तो सीएमआर के सामने धरना दिया जाएगा।
1 सितम्बर को स्कूल खोलेंगे
वहीं निजी स्कूल संचालकों के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी चेतावनी देते हुए कहा या तो सरकार स्कूल खोलने की अनुमति दे अन्यथा हम अपने दम पर एक सितंबर से स्कूल खोलेंगे फिर जो भी होगा देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पिछले 17 माह से निजी स्कूलों पर ताले लटके हुए हैं, आरटीई की राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। निजी स्कूलों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। हम सरकार से पूरी मांग मनवाकर रहेंगे और जब तक सरकार पूरी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
