Headlines

आरएलपी सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल ने मनोहर राजपुरोहित अपहरण कांड में सीबीआई से शीघ्र जांच शुरू करवाने की मांग को लेकर पीएम को पत्र लिखा

नागौर। आरएलपी सुप्रीमों नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पाली के मनोहर राजपुरोहित अपहरण प्रकरण में सीबीआई जांच शीध्र शुरू करवाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है तथा कहा है कि सर्वसमाज की भावना इसमें जुड़ी हैं। पुरोहित का परिवार भी लम्बे समय से आहत हैं। इस मामले में राज्य सरकार ने भी सीबीआईजांच की अनुशंषा जुलाई से भेज रखी हैँ उसके बावजूद सीबीआई ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू नहीं की हैं।

बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि मनेाहर राजपुरोहित के अपहरण का मामला 23 नवम्बर 2016 का है। इसकी फालना थानें में तब से रिपोर्ट भी दर्ज है,लेकिन आज तक इस मामले में कोई सुराग स्थानीय पुलिस लगा नहीं पाई हैं। इस मामले में 25 लाख रुपए की फिरोती मांगी गई थी तथा परिजनों व स्कूल वालों को फिरोती का पत्र भी अपहरणकर्ता ने भेजा था। राज्य पुलिस के दर्जनभर अधिकारी जांच कर चुके लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

इसके बाद परिजनों व सर्वसमाज की मांग पर राज्यसरकार ने 20 फरवरी 2021 को सीबीआई को मामला सुपुर्द करने की अनुशंषा भेज दी थी उसके बाद 2 जुलाई को स्मरण पत्र भी राज्य सरकार लिख चुकी है फिर भी सीबीआई में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने पीएम से मामले की सीबीआई से शीघ्र एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए कहा है कि सीबीआई की जांच से ही इस पीडि़त परिवार को न्याय मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *