Headlines

गैंगरेप की घटनाएं मानवता को शर्मसार कर देने तथा ह्रदय को झकझोर देने वाली-बेनीवाल

नागौर। आरएलपी संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नरेना में एक 4 वर्षीय बच्ची एवं जयपुर में 13 वर्षीय बालिका से गैंगरेप की घटनाओं को मानवता को शर्मसार कर देने तथा ह्रदय को झकझोर देने वाली बताते हुए ये घृणित कुकृत्य करने वालों को गम्भीर होकर गिरफ्तारी करके उनके विरुद्ध जल्द से जल्द चालान पेश करने की जरूरत है ताकि आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके !

आरएलपी सुप्रीमों ने जयपुर जिले के नरेना में 4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करके हत्या कर देने के प्रकरण में पुलिस डीजीपी एम एल लाठर से दूरभाष पर बात भी की तथा कहा, मानवता को झकझोर देने वाले ऐसे मामले में मुख्यमंत्री को भी संज्ञान लेने की जरुरत है। उन्होंने कहा, प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं साथ दुष्कर्म जैसे मामले लगातार बढ़ रहे है जो चिंताजनक है। ऐसे मामलों में सरकार व पुलिस को संवेदनशील होकर आरोपियों की गिरफ्तारी करके ऐसे मानवता पर कलंक अपराधी तत्वों को फाँसी की सजा दी जाए।

उन्होंने इस प्रकरण के संज्ञान में आते ही तत्काल जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक व पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी मोबाइल पर बात की। बेनीवाल ने जयपुर में एक 13 साल की लड़की से गैंगरेप को भी गंभीर बताते हुए कहा कि जयपुर में एक के बाद एक मासूम बच्चियां रेप की शिकार हो रही है। चार लड़कों के खिलाफ नामजद केस है उन्हें अविलम्ब गिरफ्तार कर सजा दिलवाने की सख्त जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *